छत्तीसगढ़

तालाब गए युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

Nilmani Pal
4 Oct 2025 8:43 AM IST
तालाब गए युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत
x
छग

रायगढ़। घरघोड़ा अंबेडकर नगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो। वहीं हादसे में दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी संजय भारद्वाज पिता स्वर्गीय गंगाधर भारद्वाज 30 वर्ष घरघोड़ा नगर के अपने साथी अनिल उरांव के साथ तालाब की ओर गया था।

दोनों तालाब के पास ही थे कि, अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इश दौरान तेज व मूसलाधार बारिश से बचने के लिए संजय भारद्वाज अपने दोस्त अजय उरांव के साथ तालाब से कुछ दूर स्थित पेड़ के नीचे चले गए। इसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

संजय भारद्वाज की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अनिल उरांव गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए उसे घरघोड़ा अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने घायल की बेहतर चिकित्सा में जुट गए हैं।

Next Story
null