छत्तीसगढ़
आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक
jantaserishta.com
12 Sept 2026 1:19 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के ग्राम मोहंदी के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मानसून की सक्रियता के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





