
x
छग
सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से किसान के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में किसान सुरक्षित बच गया। बैलों की मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बैजनपाठ गांव का किसान अपने बैलों को चराने के लिए जंगल लेकर गया था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
किसान सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ ही रहा था कि जंगल में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय किसान बैलों से कुछ दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसान की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है।
Next Story





