छत्तीसगढ़

हल्की बारिश होने की संभावना, कड़ाके की ठंड के बीच चक्रवात का अलर्ट

Nil dhankar
3 Jan 2026 8:41 AM IST
हल्की बारिश होने की संभावना, कड़ाके की ठंड के बीच चक्रवात का अलर्ट
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में सुबह से कोहरा छाने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभवना जताई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।

इसी सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।

Next Story
null