
रायपुर। संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से साधक परिवार रायपुर छ.ग.के अथक प्रयास से दिवाली के निमित करीब 200 गरीब परिवारों में दिया,बाती,तेल,माचिस,चावल,दाल,खजूर,पोहा,आटा, बाल्टी,मिठाई,छाता,नव वर्ष का कैलेंडर,ऋषि प्रसाद पत्रिका व नगद राशि का वितरण किया गया।
अपने दुख में रोने वाले मुस्कुराना सिख ले, दूसरे के दुख दर्द में आंसू बहाना सिख ले,जो खिलाने में मजा है वो आप खाने में नही, जिंदगी है 4 दिन की तू किसी के काम आना सिख ले सर्व प्रथम प्रार्थना व मंगल आरती करके भगवन्नाम जप करवाकर फिर दिवाली की महिमा व बापूजी का उदेश्य लाखो लोगो का दारू मास,नशा छुडवाये,धर्मातरण हुये हिन्दुवो को पुनः आपने धर्म में वापसी करवाए,आज इन्ही सब बातो क़े चलाते उन्हें कारावास मिला है।
दीपावली त्यौहार के अवसर पर सेवा की महिमा बताते हुए परम पूज्य संत आशाराम बापू अपने सत्संग में अक्सर कहा करते थे कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" दूसरों का हित करने से आपके भीतर सिंह के समान बल आ जाता है। पांच पर्व की सुरभि माला दीपावली का महापर्व हमें यही संदेश देता है कि पर्व और उत्सव आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. सामाजिक रीति रिवाज तो अपने को ढांचे में डालते हैं लेकिन पर्व उत्सव व्यक्ति को मुक्त, मधुरता, प्रसन्नता देते है और ईश्वर प्राप्त महापुरुषों के साथ आत्मीयता का राजमार्ग बता देते हैं. आज भी सनातन संस्कृति की यह धरोहर पूरे विश्व को प्रकाशित करने में सक्षम एवं समर्थ है।
धनतेरस ,नरक चतुर्दशी, दिवाली बाली प्रतिपदा और भाई दूज इन पांच पर्वों का झुमका है दिवाली पर्व.पांच इंद्रियों में, पांच विकारों में भटकने वाला जीव पंचामृत का उपयोग करके पांच विकारों को नियंत्रित करके पांच कर्मेंद्रियां ,पांच ज्ञानेंद्रिय एवं पांच प्राणों का संयम करके महापुरुष बन सकता है। यही संतों के द्वारा दिया गया मानव कल्याण हेतु दीपावली का पावन संदेश है।
यह आयोजन शक्ति धाम तेलीबांधा रायपुर छ. ग. में रखा गया था जिसमे मुख्य रूप से प्रमोद साहू जोन अध्यक्ष जोन 3 व शक्ति धाम समिति के अध्यक्ष मोहन तेजवानी, सिंधु शक्ति के किशोर आहूजा व राजकुमार राठी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, शंकर लाल दान वानी, विजय अमरानी, हरेश गोविंदानी,पावन प्रेमचंदानी यशवंत वर्मा,नोहर पटेल, डी डी सोनी, कृतेश पोपटनी, सीताराम सोनी,आर आर सेन, सखाराम साहू,रामनारायण साहू,मनोज गोगिया, मनोज बजाज,नितेश बेसरा, चैत्र राम अग्रवाल,व महिला मण्डल की बहन व बाल साकार के सेवाधारी बड़ी संख्या में उपस्थिति में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।





