छत्तीसगढ़
डोंगरगढ़ में सुदर्शन पहाड़ पर दिखा तेंदुआ, शहर में दहशत का माहौल
Shantanu Roy
4 May 2025 10:50 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में लोगों ने शनिवार दोपहर तेंदुए को सुदर्शन पहाड़ की ढलानों पर घूमते देखा। शुरुआत में लगा कि शायद किसी ने मजाक किया है, लेकिन जैसे ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, स्थिति साफ हो गई, एक तेंदुआ शहर के बिल्कुल करीब मौजूद है। वह भी ऐसी जगह जहां सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम लोगों की बस्तियां बन गई है। घटना के तुरंत बाद वन विभाग सक्रिय हुआ, पिंजरे लगाए गए, टीमें तैनात हुईं, इलाके को घेरा गया। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
यह घटना शहर और जंगल के बीच बढ़ती टकराहट की बानगी है। सुदर्शन पहाड़, जहां तेंदुआ देखा गया, कभी पूरी तरह से वन क्षेत्र था। घना जंगल, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे वन्यजीवों के लिए आदर्श बनाता था। लेकिन बीते कुछ सालों में इस इलाके में तेज विकास हुआ है। अब पहाड़ की तलहटी में कॉलोनियां हैं, सरकारी भवन हैं, सड़कें हैं, स्ट्रीट लाइट्स हैं और जल्द ही शायद कुछ और मोहल्ले भी यहां बस जाएं। यानी शहर धीरे-धीरे उस इलाके में घुस गया जिसे कभी जंगल कहा जाता था।
वन्यप्रेमियों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह तेंदुआ नया नहीं है। सालों से इसकी मौजूदगी इस पहाड़ी क्षेत्र में दर्ज होती रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले इंसानों की पहुंच यहां तक नहीं थी, इसलिए कोई टकराहट नहीं होती थी। आज जब जंगल की सीमा घट गई है और इंसानी गतिविधियां बढ़ गई हैं, तो वन्यजीवों का सामना शहर से होना तय है। और जब वो सामने आते हैं, तो हम उन्हें ‘खतरा’ समझने लगते हैं। फिलहाल, सरकारी आवासों के पास देखे जाने के बाद से ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार रात से ही वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





