छत्तीसगढ़

14 सितम्बर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस RTO कैंप

Nilmani Pal
13 Sept 2025 9:08 AM IST
14 सितम्बर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस RTO कैंप
x
छग

एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार 14 सितम्बर 2025 को विकासखंड मनेंद्रगढ़, डोमनापारा स्थित कोल स्टोर के पास गोंडवाना भवन में परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से विशेष RTO कैंप का आयोजन किया जाना है।

इस शिविर के माध्यम से इच्छुक नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तक बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Next Story
null