छत्तीसगढ़
वकील दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, महिला क्लाइंट का जिंदगी किया बर्बाद
Nilmani Pal
4 Nov 2025 4:29 PM IST

x
छग
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में न्याय दिलाने वाले सख्श ने अपने ही क्लाइंट को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जी हां, बिलासपुर में एक वकील ने अपने क्लाइंट से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है वकील ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। दोनों में तलाक केस के दौरान दोस्ती हुई थी।
महिला के कोर्ट आने-जाने के दौरान वकील ने नजदीकियां बढ़ाई थी। इसके बाद उसने महिला से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। वहीं जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वकील ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पवन अवस्थी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





