छत्तीसगढ़

कोर्ट परिसर से विधि छात्र की मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

Shantanu Roy
12 Jun 2026 7:47 PM IST
कोर्ट परिसर से विधि छात्र की मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
x
छग
Durg. दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर से एक विधि छात्र की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रैक्टिस के लिए न्यायालय आए छात्र की बाइक अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कादंबरी नगर दुर्ग निवासी रितेश राखोण्डे विधि का छात्र है और जिला न्यायालय दुर्ग में प्रैक्टिस करता है। 6 जून को वह रोज की तरह न्यायालय में प्रैक्टिस के लिए आया था। उसने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (सीजी 07 एआर 4409) को न्यायालय परिसर स्थित बार नंबर चार पार्किंग में खड़ा किया था।

दोपहर में पहुंचे छात्र ने शाम करीब 5 बजे जब बाहर निकलकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Tagsदुर्ग मोटरसाइकिल चोरीन्यायालय परिसर चोरीरितेश राखोण्डेहोंडा शाइन चोरीकोतवाली पुलिस दुर्गवाहन चोरी मामलावाहन चोरीDurg motorcycle theftcourt premises theftRitesh RakhondeHonda Shine theftKotwali Police Durgvehicle theft casevehicle theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story