छत्तीसगढ़

मानसून की विदाई पर आया ताजा अपडेट

Nil dhankar
15 Sept 2025 10:23 AM IST
मानसून की विदाई पर आया ताजा अपडेट
x

रायपुर। मानसून की विदाई प्रारंभ हो चुका है । मानसून विदाई की रेखा श्रीगंगानगर, नागौर,जोधपुर, बाड़मेर है । अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और भाग, पंजाब के कुछ भाग और गुजरात के कुछ भाग से विदाई होने की संभावना है। इसी के साथ साथ छग में नवरात्र पर्व के दौरान मानसून विदाई लेंगी।

एक द्रोणिका उत्तर तेलंगाना और उससे लगे विदर्भ के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र से दक्षिण महाराष्ट्र तक 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 15 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में अब लगातार कमी दर्ज होने की संभावना है।

Next Story
null