छत्तीसगढ़
देर रात लूट की वारदात का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 April 2026 9:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजल लदेर ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ चंगोराभाठा से स्कूटी से शिवानंद नगर लौट रहा था। रात करीब 2:40 बजे जब वे कुकुरबेडा गुरुद्वारा के पीछे पहुंचे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए वैभव यादव का आधार कार्ड तथा प्रार्थी के गले में पहनी चांदी की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में हुई, जो पहले से थाना सरस्वती नगर का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपी आकाश नायक को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग साथियों को भी हिरासत में लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जब्त किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश नायक उर्फ जेडी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न मामलों में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tagsरायपुर लूटसरस्वती नगर थानाआकाश नायक जेडीहिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारचांदी की चेन लूटचाकू दिखाकर लूटबीएनएस धारा 309(6)आर्म्स एक्टसीसीटीवी जांचपुलिस कार्रवाईनाबालिग आरोपीकुकुरबेडा घटनादेर रात वारदातरायपुर क्राइमपुलिस गिरफ्तारीलूट का खुलासाRaipur robberySaraswati Nagar police stationAkash Nayak JDhistory-sheeter arrestedsilver chain robberyrobbery at knife pointBNS section 309(6)Arms ActCCTV investigationpolice actionminor accusedKukurbeda incidentlate night incidentRaipur crimepolice arrestrobbery solvedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





