छत्तीसगढ़
बंधक बनाकर चारपहिया वाहन लूटने वाला आरोपी लल्ला गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 Sept 2025 11:18 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जनता कॉलोनी दुर्ग निवासी और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कुलदीप यादव के साथ 4 सितंबर 2025 को हुई बंधक बनाकर वाहन लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की गई चारपहिया वाहन जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना के विवरण के अनुसार, प्रार्थी कुलदीप यादव अपने ट्रांसपोर्ट के काम से 4 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे हीरापुर, रायपुर, शिवाय रोड कैरियर रोड पर अपने वेन्यू कार क्रमांक CG/04/ND/5577 में अकेले पहुंचे। काम पूरा होने के बाद वे 2:30 बजे कुम्हारी के लिए वापस जाने के रास्ते में अटारी चौक के साहू पान ठेला पर सिगरेट लेने रुके। इसी दौरान लाल रंग की दोपहिया मोपेड वाहन में सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल फोन मांगकर बातचीत की और फोन अपने पास रख लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी को आर.डी.ए. कॉलोनी छोड़ने के बहाने अपनी चारपहिया वाहन में बैठा लिया और एक साथी को भी वाहन में शामिल कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से 2000 रुपए शराब खरीदने के लिए मांगे और चाकू दिखाकर डराया। प्रार्थी के मोबाइल से अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए और उसे जबरदस्ती मंदिर हसीद टोलनाका से महासमुंद रोड की ओर ले जाया। रात लगभग 9 बजे, पलौद चौक के पास प्रार्थी ने मौका पाकर वाहन से उतरकर भाग निकलने में सफलता पाई। आरोपियों ने प्रार्थी की चारपहिया वाहन लूट कर पास के गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रार्थी ने थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 194/25, धारा 140(3), 309, 3(5) बी.एन.एस. के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही की। इसके बाद मोवा निवासी ललित यादव उर्फ लल्ला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की चारपहिया वाहन जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर यह घटना अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अभी भी दो आरोपी फरार हैं और उनकी पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी ललित यादव का पिता राजकुमार यादव है और वह कांपा नहरपारा, मोवा थाना पंडरी, रायपुर का निवासी है। इस मामले में कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास (थाना प्रभारी कबीर नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), प्र आर वीरेंद्र भार्गव, सुरेश देशमुख, आर. लक्ष्मी नारायण साहू, अविनाश टंडन, आर. युवराज वर्मा, राकेश कुमार साहू और लोकेश्वर सदावर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की लूट और बंधक बनाने की घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को भी सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है।
Tagsरायपुर लूट मामलाललित यादव गिरफ्तारचारपहिया वाहन लूटजनता कॉलोनी दुर्गथाना कबीर नगरएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटमोबाइल जब्तीबंधक बनाकर लूटआरोपी फरारपुलिस कार्रवाईप्लान्ड क्राइमवाहन जब्तीसुरक्षा चेतावनीपलौद चौकशिवाय रोडRaipur robbery caseLalit Yadav arrestedfour-wheeler robberyJanta Colony DurgKabir Nagar Police StationAnti Crime and Cyber Unitmobile seizurerobbery by taking hostageaccused abscondingpolice actionplanned crimevehicle seizuresecurity alertPalaud ChowkShivaay Roadछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





