छत्तीसगढ़
रायपुर में हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस के बाद गैंगवार का साया, वीआईपी रोड पर आमने-सामने आए दो गुट
Shantanu Roy
6 Sept 2025 10:18 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेक्सस के खुलासे के बाद अब हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। गिरफ्तार महिला आरोपियों नाव्या मलिक और विधि अग्रवाल के समर्थकों के बीच गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात वीआईपी रोड पर टकराव की नौबत आ गई। दोनों गुट आमने-सामने आए, जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर पहुंचे शहर के दो रसूखदार बिल्डरों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया, जिसके बाद मामला किसी तरह टल गया।
सूत्रों का कहना है कि यह विवाद पुलिस पूछताछ के दौरान नाव्या द्वारा विधि का नाम लेने की वजह से हुआ। इसी बात से नाराज होकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि इन गुटों में महिला ड्रग पैडलरों से नशा खरीदने वाले युवक शामिल थे। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस में किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मगर यह घटना इस बात का संकेत है कि राजधानी में ड्रग्स कारोबार और हाईप्रोफाइल युवाओं की संलिप्तता अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर सड़क पर टकराव और संभावित गैंगवार तक पहुंच गया है। इस बीच, नाव्या मलिक और विधि अग्रवाल की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
इसी दिन अन्य आरोपी अयान परवेज, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान और जुनैद अख्तर को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन सभी आरोपियों को अब 15 सितंबर तक जेल में रहना होगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नाव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं। वहां वे संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियों के साथ ड्रग्स पार्टियों में शामिल होती थीं, जो पूरी रात चलती थीं। इन दोनों ने रायपुर और नवा रायपुर सहित मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस का नाम लिया है, जहां इस तरह की पार्टियां आयोजित की जाती थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ का इस्तेमाल भी इन गतिविधियों को छिपाने और कवर करने के लिए किया जाता था। यह कंपनी रायपुर के बड़े होटल और क्लबों में न्यू ईयर पार्टी से लेकर कई बड़े आयोजनों का संचालन करती रही है।
जानकारी के मुताबिक, इन नाइट पार्टियों की शुरुआत करीब 25 से 30 लोगों के साथ होती थी। लेकिन रात 1 बजे के बाद केवल 10 से 15 लोग ही फार्महाउस या क्लब में रुकते थे। इसी दौरान ड्रग्स का सेवन और अश्लील गतिविधियां होती थीं। पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संपर्क केवल युवाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें बड़े उद्योगपति, कारोबारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, यहां तक कि कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का नाम भी जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने कई बार इन प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियां की हैं।
पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल खंगाले तो कई चौंकाने वाले चैट्स मिले। इन चैट्स से यह स्पष्ट हो गया कि ड्रग्स का सेवन करने वालों की एक लंबी सूची है, जिसमें हाईप्रोफाइल घरानों के बेटे-बेटियां शामिल हैं। पुलिस अब इस सूची को तैयार कर रही है। इन लोगों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके माता-पिता को भी सूचित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कई अभिभावकों को अपने बच्चों की इन गतिविधियों की जानकारी तक नहीं है। इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में पुलिस अब उन होटल, क्लब और फार्महाउस मालिकों को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है, जहां इन पार्टियों का आयोजन होता था। माना जा रहा है कि इन आयोजनों में शामिल प्रबंधन से पुलिस को नेटवर्क के बारे में और गहरी जानकारी मिलेगी।
वहीं इस मामले में राजनीति और प्रशासनिक रसूख रखने वाले लोगों के नाम सामने आने से पुलिस भी बेहद सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है। राजधानी रायपुर में इस समय ड्रग्स नेक्सस से जुड़े मामले केवल पुलिस फाइलों तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब इसका असर सामाजिक और सार्वजनिक स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। वीआईपी रोड पर दो गुटों का आमने-सामने आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में अगर स्थिति पर सख्ती से नियंत्रण नहीं किया गया तो यह मामला किसी बड़े गैंगवार का रूप भी ले सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन सूत्रों का मानना है कि आने वाले दिनों में पूछताछ और मोबाइल डेटा से कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिनसे राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की सियासत और कारोबार की दुनिया में हलचल मच सकती है।
Tagsरायपुर ड्रग्स केसनाव्या मलिकविधि अग्रवालवीआईपी रोड विवादहाईप्रोफाइल ड्रग्स नेक्ससरायपुर क्लब फार्महाउसड्रग्स पार्टीबिहाइंड द सीन्सपुलिस जांचगैंगवार खतराRaipur drugs caseNavya MalikVidhi AgarwalVIP road disputehigh profile drugs nexusRaipur club farmhousedrugs partybehind the scenespolice investigationgang war threatछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





