छत्तीसगढ़
स्टेट बैंक के सामने लाखों की लूट, बुजुर्ग के शोर मचाने पर लूटेरा गिरफ्तार
Nil dhankar
15 July 2026 4:59 PM IST

x
छग
कवर्धा। शहर में दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक के पास एक बुजुर्ग से 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर भाग रहे आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने निजी कार्य के लिए बैंक से 3.50 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार होने की कोशिश की। बुजुर्ग के शोर मचाते ही आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
Next Story





