छत्तीसगढ़

भाजपा जिला कार्यालय में लखन लाल देवांगन का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Shantanu Roy
21 Aug 2025 8:49 PM IST
भाजपा जिला कार्यालय में लखन लाल देवांगन का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
x
छग
Korba. कोरबा। भाजपा प्रदेश संगठन में नव दायित्व मिलने के बाद लखन लाल देवांगन का आज टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत से अभिभूत लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम में लखन लाल देवांगन को फूल मालाओं और शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा – “आप सभी का स्नेह और सहयोग मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।” इसी दौरान भाजपा प्रदेश संगठन में ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भी उनका अभिनंदन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर निगम कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश निकिता जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, राजेश राठौर, दिलेन्द्र यादव, ज्योति वर्मा और बड़ी संख्या में पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में लखन लाल देवांगन और ऋतु चौरसिया जैसी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से भाजपा जिले और प्रदेश में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ झलक रहा था। पूरे कार्यालय परिसर में “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “मोदी-श्याम बिहारी जायसवाल जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भारी संख्या में पहुंचकर अपने नेताओं का स्वागत किया। अंत में लखन लाल देवांगन ने पुनः सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनका संकल्प है।
Tagsकोरबा भाजपा स्वागतलखन लाल देवांगन समाचारभाजपा जिला कार्यालय कोरबागोपाल मोदी भाजपाऋतु चौरसिया प्रदेश मंत्रीभाजपा संगठन छत्तीसगढ़कोरबा राजनीतिक खबरेंभाजपा पदाधिकारी सम्मानसंजु देवी राजपूत महापौरकोरबा भाजपा कार्यकर्ता उत्साहKorba BJP welcomeLakhan Lal Devangan newsBJP district office KorbaGopal Modi BJPRitu Chaurasia state ministerBJP organization ChhattisgarhKorba political newsBJP official honorSanju Devi Rajput mayorKorba BJP workers enthusiasmछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story