छत्तीसगढ़
शिविर में हितग्राहियों को किया गया श्रमिक कार्ड ग्रामीण आवास चेक
Shantanu Roy
28 May 2025 6:37 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदन पत्रों के मांग एवं शिकायतो का 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनो का समाधान किया जाएगा, जिसके परिपालन में विकासखण्ड नारायणपुर में 8 कलस्टर में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार 28 मई को कस्तुरमेटा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत धुरबेड़ा, कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा, कुतुल, कलमानार, पदमकोट और नेड़नार के ग्रामीणजन शामिल होकर अपनी अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। शिविर में क्रेडा, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुधन विकास के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में किसी भी प्रकार की समस्या या मांग हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपके गांव में सरकार पहुंची है सड़क, पुल पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आवेदन कर निराकरण किया जा सकता है। अबुझमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहल क्षेत्र को शिक्षित करना पड़ेगा, जिससे स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल सहित सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा है कि शासन के योजनाओ का धरातल पर उतारनें के लिए हम सब को आगे आना पड़ेगा तभी अबुझमाड़ क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने अपने जीवन यापन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समाधान शिविर में आकर समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत में समाधान या शिकायत कर सकते हैं, जो हमारी पहली सरकार होती है। यदि किसी का आवेदन का निराकरण नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र निराकरण कर सकते हैं। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अनप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि चेक के माध्यम से वितरण किया गया। समाधान शिविर कस्तुरमेटा में पशुधन विकास विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को पशु आहार मिनी कीट, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी और श्रम विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम में माड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतापसिंह मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, क्षेत्र के सभी सरपंचगण, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, विकास विस्तार अधिकारी मेघलाल मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





