छत्तीसगढ़

11 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर 40% झुलसा, हालत गंभीर

Shantanu Roy
21 May 2026 12:02 AM IST
11 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर 40% झुलसा, हालत गंभीर
x
छग
Korba. कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरामशीन पारा काशी नगर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में काम कर रहा एक मजदूर 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने तत्काल घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पोड़ी निवासी अजय चौहान (26) ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहा था। निर्माण कार्य के दौरान वह गीली रस्सी ऊपर फेंक रहा था, इसी दौरान रस्सी पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई।

करंट लगते ही मजदूर बुरी तरह झुलस गया और उसकी पीठ तथा दोनों हाथ गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक, मजदूर लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान बच गई, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे लगातार निगरानी में रखा गया है और गहरे जख्मों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने चौकी पुलिस को मेमो के जरिए भेज दी है। पुलिस अब घायल का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल पर गंभीर सुरक्षा लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण कार्य किया जा रहा था। न तो बिजली विभाग से शटडाउन लिया गया था और न ही आवश्यक सुरक्षा दूरी का पालन किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी निर्माण कार्य के दौरान हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर ठेकेदार और संबंधित एजेंसियों द्वारा लापरवाही बरती जाती रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में एक अन्य निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsकोरबा हादसा11 केवी करंटमजदूर झुलसानिर्माण लापरवाहीसिविल लाइन थाना कोरबाहाईटेंशन लाइन दुर्घटनाछत्तीसगढ़ मजदूर हादसासुरक्षा मानक उल्लंघनसुरक्षा मानकKorba accident11 KV currentlaborer burntconstruction negligenceCivil Line Police Station Korbahigh tension line accidentChhattisgarh laborer accidentsafety standard violationsafety standardsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story