छत्तीसगढ़

मजदूर की मौत, दुर्ग में हुआ सड़क हादसा

Nil dhankar
18 Feb 2026 1:47 PM IST
मजदूर की मौत, दुर्ग में हुआ सड़क हादसा
x

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रिसामा रोड पर हुई, जहां बाइक का स्टैंड खुला रह जाने से वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान ग्राम रिसामा निवासी शेखर निर्मलकर पुत्र चोवा राम निर्मलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे शेखर अपने साथी विष्णु के साथ मोटरसाइकिल से रिसामा रोड की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राइस मिल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर सड़क पर स्टैंड घसीटने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बाइक का स्टैंड खुला रह गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शेखर को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


Next Story