भारत

डायन के आरोप में मां-बेटे को पेट्रोल छिड़ककर जला डाला, 12 आरोपियों ने किया सरेंडर

jantaserishta.com
18 Feb 2026 1:24 PM IST
डायन के आरोप में मां-बेटे को पेट्रोल छिड़ककर जला डाला, 12 आरोपियों ने किया सरेंडर
x
झकझोर देने वाली घटना सामने आई है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कथित तौर पर डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया।
इस दर्दनाक घटना में मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वारदात की जानकारी बुधवार को पुलिस को तब हुई जब 12 आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के करीब 12 लोगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से गांव में बीमारी और अन्य घटनाओं को लेकर अफवाहें फैली हुई थीं। इसके लिए महिला और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।
मंगलवार देर रात ग्रामीणों के एक समूह ने महिला और उसके परिवार को निशाना बनाया। देर रात आरोपितों ने घर में घुसकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरकर महिला और उसका बच्चा बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में दहशत का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बुधवार सुबह सभी आरोपित स्वयं कुमारडुंगी थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सभी 12 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story