छत्तीसगढ़

बेहोश होकर गिरा मजदूर, मौत के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा

Nilmani Pal
22 Jan 2026 12:30 PM IST
बेहोश होकर गिरा मजदूर, मौत के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा
x
छग

कोरबा। कुसमुंडा खदान में ड्यूटी के दौरान एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और सहकर्मियों ने ठेका कंपनी से मुआवजे और नौकरी की मांग करते हुए जीएम कार्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के कठरा बुड़गहन निवासी कांशी दास महंत (34) के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा थाना क्षेत्र के नरईबोध में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और रवि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (आरईपीएल) नामक ठेका कंपनी में कोल सैंपलिंग का काम करता था।

बुधवार को कांशी दास महंत रात की पाली में ड्यूटी पर था। सुबह घर लौटने से पहले ही कार्यस्थल पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। सहकर्मी उसे तत्काल विकासनगर स्थित एसईसीएल डिस्पेंसरी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में उसे कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्च्युरी में कांशी के सहकर्मियों ने ठेका कंपनी के कोऑर्डिनेटर से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की।

Next Story
null