छत्तीसगढ़

कुरूद पुलिस ने मारा छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार

Nilmani Pal
5 July 2025 3:28 PM IST
कुरूद पुलिस ने मारा छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार
x

धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम भुसरेंगा के खार राखी टापू क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी जब्ती की गई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपियों को ताश के पत्तों और नगद रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 1,65,010/-रूपये की संपत्ति जप्त की गई।

उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 03(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि.अजय बनारसी, प्रआर.रामसेवक बम्बोडे, जयप्रकाश कन्नौजे आरक्षक महेश साहू,संदीप पांडे,लोकेश सिंह की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार जुआरी

(01) पोखन साहू उर्फ पोखराज, पिता सेवक राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी अटंग, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)

(02) फानेश्वर उर्फ सोनू चंद्राकर, पिता रामकुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी अटंग, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)

(03) मुकेश साहू, पिता शंकर लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जलविहार कॉलोनी, रुद्री,जिला धमतरी(छ.ग.)

(04) दिलीप साहू, पिता स्व. रूपलाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी

इन्द्रानगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)


Next Story
null