कुरूद और मगरलोड पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुआ, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के थाना कुरूद एवं थाना मगरलोड क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान आरोपी मंगल सोनवानी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 28 पौवा देशी शराब कीमती 2,240/- रुपये एवं नगदी बिक्री रकम 200/- रुपये, कुल जुमला 2,440/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का नाम
मंगल सोनवानी, पिता ब्रीज कुमार, उम्र 22 वर्ष, साकिन भरदा चौक कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
दूसरी कार्यवाही
थाना मगरलोड को सूचना प्राप्त हुई कि चारभाठा स्कूलपारा में एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपिया को घर की बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपिया के कब्जे से 23 पौवा मसाला एवं प्लेन शराब कीमती 2,220/- रुपये तथा बिक्री रकम 720/- रुपये, कुल जुमला 2,940/- रुपये जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपिया का नाम
शकुंतला महानंद, पति राजेश महानंद, उम्र 51 वर्ष, साकिन चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)





