छत्तीसगढ़

ऑपरेटर की गलती के कारण कोटा निवासी पेयजल के लिए तरसे

Nilmani Pal
23 Feb 2026 4:00 PM IST
ऑपरेटर की गलती के कारण कोटा निवासी पेयजल के लिए तरसे
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा स्थित पानी टंकी में तैनात ऑपरेटर के ड्यूटी के दौरान सो जाने की वजह से आज सुबह हजारों परिवारों को पानी नहीं मिल पाया।

सुबह जब लोगों ने नलों में पानी नहीं आने की शिकायत की तो मामला सामने आया। बताया गया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने के बजाय लापरवाही का सिलसिला जारी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब राजधानी में यह हाल है, तो अन्य वार्डों की स्थिति कैसी होगी। मेयर और परिषद पर भी निगरानी तंत्र मजबूत नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के बजाय कर वसूली और नए शुल्कों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

फिलहाल, क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की मांग की है। इस संबंध में जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी इंजीनियर ने ऐसी जानकारी नहीं दी है।

Next Story
null