छत्तीसगढ़

कोरबा जेल ब्रेक मामला: दो फरार कैदी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Shantanu Roy
5 Aug 2025 8:23 PM IST
कोरबा जेल ब्रेक मामला: दो फरार कैदी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
x
छग
Korba. कोरबा। जिला जेल कोरबा से फरार हुए चार बंदियों में से दो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। तीसरे दिन इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है कि दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन आरोपियों को कहां और किस परिस्थिति में पकड़ा गया। जेल से बंदियों के फरार होने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। फरारी के तुरंत बाद से ही पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए थे।

पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। तीसरे दिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से जहां राहत मिली है, वहीं दो अन्य फरार बंदियों की तलाश अभी भी जारी है। इस बीच, जिला प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही के मामले में सख्त रुख अपनाया है। चार कैदियों के फरार होने के बाद तीन जेल प्रहरी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। अब प्रशासन ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सहायक जेल अधीक्षक को भी तत्काल प्रभाव से बिलासपुर अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरारी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है और जेल की निगरानी प्रणाली को लेकर भी प्रशासन अब सजग हो गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बंदियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाकी दो बंदी भी पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस की विशेष टीमों को अन्य जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट किया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है। प्रशासन की कार्रवाई और पुलिस की सतर्कता के चलते यह मामला तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।
Tagsकोरबा जेल फरारीजिला जेल बंदी फरारपुलिस सर्च ऑपरेशनबंदी गिरफ्तारसहायक जेल अधीक्षक अटैचजेल प्रहरी निलंबनफरार बंदी इनामSP इनाम घोषणाKorba jail escapeundertrial prisoners escapepolice operationprisoners arrestedjail officer suspendedjail negligencereward on prisonersछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story