छत्तीसगढ़

फरसगांव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिवंगत निखिल कश्यप को अर्पित की श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
5 Aug 2025 8:18 PM IST
फरसगांव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिवंगत निखिल कश्यप को अर्पित की श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज फ़रसगांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के पुत्र एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे स्वर्गीय निखिल कश्यप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह दुखद घटना समूचे क्षेत्र के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन समय में परिवार को संबल एवं धैर्य प्रदान करे। निखिल कश्यप एक प्रतिभाशाली, मिलनसार और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण युवा थे।


जिनकी आकस्मिक मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम स्थल पर भावुक माहौल रहा और लोगों ने स्वर्गीय निखिल कश्यप के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है। उनके साथ अन्य विभागीय अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह श्रद्धांजलि सभा सामाजिक सौहार्द, एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रही, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर स्व. निखिल कश्यप को अंतिम विदाई दी।
Tagsश्याम बिहारी जायसवालनिखिल कश्यप श्रद्धांजलिकेदार कश्यपदिनेश कश्यपफरसगांवकैबिनेट मंत्रीस्वास्थ्य मंत्रीपुष्प अर्पितश्रद्धांजलि सभाShyam Bihari JaiswalNikhil Kashyap tributeKedar KashyapDinesh KashyapFarasgaoncabinet ministerhealth ministerfloral tributecondolence meetingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story