छत्तीसगढ़

कोंटा IED ब्लास्ट की जांच SIA को सौंपी गई

Nilmani Pal
13 Jun 2025 5:14 PM IST
कोंटा IED ब्लास्ट की जांच SIA को सौंपी गई
x

सुकमा। जिले के कोंटा डिवीजन में 9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव की शहीद हो गए थे। राज्य सरकार ने अब इस मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंपी है। इस टीम में SP, ASP, TI और SI सहित कुल 6 पुलिसकर्मी होंगे। एसपी नीरज चंद्राकर टीम को लीड करेंगे। इस संबंध में पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये टीम अगले दो दिनों में सुकमा के लिए रवाना होगी और घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाएगी। इसके साथ IED ब्लास्ट करने वाले नक्सलियों का पता लगाकर गिरफ्तारी करेगी। बता दें कि IED विस्फोट में घायल हुए निरीक्षक सोनल ग्वाला ने अफसरों को विस्फोट के बाद गोली चलने की बात भी बताई थी।

बेहोश होने के बाद जब उनकी आंख खुली तो वो अस्पताल में थे। पुलिस अधिकारियों का मानना है, कि घटनास्थल से 2 किलाेमीटर दूर पर थाना था, इसलिए नक्सली दोबारा हमला नहीं कर पाए।

Next Story
null