छत्तीसगढ़

5 करोड़ का धान खपाने की तैयारी में थे कोचिए, जिला प्रशासन ने किया जब्त

Nilmani Pal
17 Nov 2025 9:13 AM IST
5 करोड़ का धान खपाने की तैयारी में थे कोचिए, जिला प्रशासन ने किया जब्त
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाईयाँ की गईं। मार्गफेड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से प्राप्त 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान संबंधी अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जप्त किया। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।

जब्त अवैध धान के आंकड़े

महासमुंद जिला: 4266 क्विंटल (सर्वाधिक)

बलरामपुर जिला: 4139 क्विंटल

सूरजपुर जिला: 1750 क्विंटल

रायगढ़ जिला: 1201 क्विंटल

जशपुर जिला: 1157 क्विंटल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला: 967 क्विंटल

कोण्डागांव जिला: 869 क्विंटल

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 687 क्विंटल

राजनांदगांव: 607 क्विंटल

मुंगेली: 490 क्विंटल

बलौदाबाजार: 386 क्विंटल

बिलासपुर: 273 क्विंटल

कोरिया: 253 क्विंटल

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 250 क्विंटल

सरगुजा: 240 क्विंटल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 228 क्विंटल

दंतेवाड़ा: 220 क्विंटल

बस्तर जिला: 218 क्विंटल

सक्ती: 137 क्विंटल

सुकमा: 130 क्विंटल

बालोद: 123 क्विंटल

गरियाबंद: 122 क्विंटल

जांजगीर-चांपा: 119 क्विंटल

कवर्धा: 90 क्विंटल

कोरबा: 85 क्विंटल

रायपुर: 84 क्विंटल

धमतरी: 72 क्विंटल

नारायणपुर: 53 क्विंटल

दुर्ग: 38 क्विंटल

बेमेतरा: 32 क्विंटल

मोहला-मानपुर-चौकी: 27 क्विंटल


Next Story
null