छत्तीसगढ़

गांव से लगे पुल के पास शराब बेच रहा कोचिया गिरफ्तार

Nil dhankar
21 May 2025 12:23 PM IST
गांव से लगे पुल के पास शराब बेच रहा कोचिया गिरफ्तार
x

धमतरी। गांव से लगे पुल के पास शराब बेच रहा कोचिया गिरफ्तार हो गया है, चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंवरी पुराना मोड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना पर ग्राम अंवरी पुराना मोड़ पुल के पास चौकी बिरेझर द्वारा रेड मारकर कार्यवाही की गई।

आरोपी पारसमणी बंजारे के कब्जे से थैले के अंदर 20 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2000/- रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रुपये जुमला रकम 2200/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में अप.क्र.132/25 धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी बिरेझर से प्रआर.प्रआर. महेश पटेल,आरक्षक जितेंद्र चंद्राकर सहित बिरेझर पुलिस का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम

पारसमणी बंजारे,पिता श्रवण कुमार बंजारे,उम्र 56 वर्ष साकीन अंवरी,चौकी बिरेझर, थाना कुरूद

Next Story
null