छत्तीसगढ़

परखंदा गांव में शराब बेचने वाला कोचिया अरेस्ट

Nil dhankar
26 May 2025 12:23 PM IST
परखंदा गांव में शराब बेचने वाला कोचिया अरेस्ट
x

कुरुद। पुलिस ने परखंदा गांव में शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परखंदा के बीचपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं। जिस सूचना पर ग्राम परखंदा बीचपारा में थाना कुरुद स्टॉफ द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी सन्नी निर्मलकर पिता नकुल निर्मलकर उम्र 22 वर्ष साकीन परखंदा,अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था।

जिसके कब्जे से थैले के अंदर 19 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1900/- रूपये एवं बिक्री रकम 240/- रुपये जुमला रकम 2140/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरूद में अप.क्र.138/25 धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर,लगातार वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

आरोपी का नाम

सन्नी निर्मलकर पिता नकुल निर्मलकर उम्र 22 वर्ष साकीन परखंदा, थाना कुरूद, जिला-धमतरी

Next Story
null