
रायपुर। खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि खरोरा नवीन अग्रवाल आरा मील के पास गोपाल सिंह उईके ग्राम निलजा का एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब भरकर बिक्री करने हेतु खड़ा है, जिस पर तस्दीक हेतु रवाना होकर गवाहों को नोटिस तामिल पश्चात् साथ में लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी गोपाल सिंह उईके को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखे हुए पकड़ा गया।
आरोपी को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रख्ने कुल 32 पीवा देशी मदिरा मसाला शोले जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 05 लीटर 760 मि.ली. किमती 3200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना साक्ष्य पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।





