छत्तीसगढ़

अभनपुर में चाकू और तलवार लहराने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
9 March 2026 5:48 PM IST
अभनपुर में चाकू और तलवार लहराने वाले गिरफ्तार
x

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र मे चाकू और तलवार लहराते हुए लोगो को भयभीत करने वाले बदमाशो को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण जिला रायपुर छ०ग० के दिशा निर्देश पर अभनपुर क्षेत्र मे किरायेदार चेगिंक का अभियान चलाया गया किरायेदार चेकिग के दौरान पता चला कि 02 व्यक्ति दुबले पतले लंबे कद के सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी थाना गुढियारी का रहने वाले है जो ग्रेसियस कालेज के पास अटल आवास बेलभाठा मे रह रहे है जो कई अपराधिक मामलो मे थाना गुढियारी से जेल जा चुके जो दिनांक 8.03.2026 को बस स्टैण्ड अभनपुर मे चाकू एवं तलवार लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है।

जिस सुचना पर घटना स्थल रवाना होकर उक्त व्यक्तियो को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अकाश कुमार साहू पिता स्व नंदलाल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार बरामद किया गया तथा दुसरा व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज बैरागी पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलमाठा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर दोनो आरोपीयो से पुछताछ करने पर थाना गुढियारी के 04-05 अपराधिक मामलो मे केन्द्रीय जेल जा चुके है आरोपीगणो को दिनांक 08.03.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश कुमार साहू पिता स्व नंदलाल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा

2. पंकज बैरागी पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा

Next Story
null