छत्तीसगढ़

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की तस्वीर खूब वायरल

Nilmani Pal
21 Nov 2025 8:57 AM IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की तस्वीर खूब वायरल
x

रायपुर। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव की तस्वीर खूब वायरल है, छग बीजेपी ने X पोस्ट में लिखा, जो सेल्फी ले रहे हैं वो छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री@KiranDeoBJPजी है। वो कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा बेहद सहज और मिलनसार नजर आते हैं। उनके स्वभाव में गजब की आत्मीयता है, जिससे हर कार्यकर्ता खुद को उनसे जुड़ा महसूस करता है। वे न केवल पार्टी के नेता हैं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भागीदार भी हैं।

अध्यक्ष जी जब भी मंच या सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहुंचते हैं, तो पूरी गर्मजोशी से सबसे मिलते हैं, मुस्कुराकर बातचीत करते हैं और सेल्फी लेकर हर किसी को खास महसूस कराते हैं। इस अपनापन और भावुकता की वजह से कार्यकर्ताओं में उनके प्रति गहरा सम्मान और जुड़ाव है। यही वजह है कि पार्टी में उनका नेतृत्व सामूहिक ऊर्जा और परिवार जैसा माहौल पैदा करता है।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, अंबिकापुर

Next Story
null