छत्तीसगढ़

खरोरा पुलिस ने शराब कोचियों पर कार्रवाई की

Nil dhankar
20 Feb 2026 5:35 PM IST
खरोरा पुलिस ने शराब कोचियों पर कार्रवाई की
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...

रायपुर। खरोरा पुलिस ने शराब कोचियों पर कार्रवाई की है, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि ग्राम केवराडीह में बिक्री हेतू अवैध रूप से शराब रखे हुए हैं सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थान पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कोसले पिता पुरन कोसले उम्र 42 वर्ष ग्राम केवराडीह वार्ड क्रमांक 13 थाना खरोरा जिला रायपुर मशरुका- एक काला पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ।

41 पौवा सवा शेरा कंपनी का देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि. ली. शराब भरा हुआ सीलबंद कुल मात्रा 07 लीटर 380 मि.ली. कीमती 4100/रूपये एवं आरोपी 01.घासीदास गेन्ड्रे पिता स्व. भाउराम गेन्ड्रे उम्र 48 वर्ष ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर 02.गौकरण बंजारे पिता स्व. सुबेदार बंजारे उम्र 45 वर्ष ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर मशरूका- एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ 58 पौवा सवा शेरा कंपनी का देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरा हुआ सीलबंद कुल मात्रा 10 लीटर 440 मि.ली. कीमती 5800/-रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियो को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने पृथक-पृथक नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही किये।आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर पृथक-पृथक न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।



Next Story
null