
रायपुर। खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घिवरा के बड़े तालाब के पास ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सामने एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है कि सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मौके पर रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी लेखराम साहू को अवैध रूप से शराब रखे हुए पकड़ा गया।
आरोपी को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 35 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 3500 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।





