छत्तीसगढ़

खमतराई पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, चाकू बरामद

Nil dhankar
24 Oct 2025 5:05 PM IST
खमतराई पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, चाकू बरामद
x

रायपुर। खमतराई पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है, मुखबिर से सूचना प्राप्त थी हुई कि विजय नगर भनपुरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा विजय नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र-24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1145/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

इसी कड़ी में कविलाश नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा कविलाश नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र-20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1146/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर।

02. प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

Next Story
null