छत्तीसगढ़

खम्हारडीह पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, नशेबाजों-चाकूबाजों पर शिकंजा, बाइक चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Aug 2025 6:34 PM IST
खम्हारडीह पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, नशेबाजों-चाकूबाजों पर शिकंजा, बाइक चोर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खम्हारडीह थाना पुलिस ने बुधवार देर रात विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हुड़दंगबाजों, नशे में धुत युवकों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया, जिससे चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रिपल सवारी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
अभियान के तहत पुलिस ने ट्रिपल सवारी करने वाले बाइक चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी। थाना प्रभारी परगनिहा ने स्पष्ट कहा कि दोबारा इस तरह की लापरवाही करते पकड़े गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस दौरान शराब भट्टियों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी दबिश दी। वहां बेवजह खड़े होकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को कड़ी फटकार लगाई गई।


गणेश पंडाल आयोजकों को मिले सख्त निर्देश
गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस ने साफ हिदायत दी कि डीजे साउंड और लाउडस्पीकर केवल निर्धारित समय और मानकों के भीतर ही बजेंगे। नियम तोड़ने वाले आयोजकों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आयोजकों से कहा कि पंडालों में शांति और मर्यादा बनाए रखें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी।
बाइक चोर दबोचा गया
चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब टीम ने एक बाइक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। बाइक भी जब्त कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
अधिकारियों की विशेष निगरानी
यह पूरी कार्रवाई रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने विशेष निगरानी रखी और नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
“जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करेगी पुलिस
थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून तोड़ने वालों और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशे में हुड़दंग करने वाले, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले और चोरी जैसे अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा, “खम्हारडीह पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी।” पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है। लगातार कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है।
Tagsरायपुर पुलिसरायपुर Policeखम्हारडीह थानाKhamhardih Police Stationसरप्राइज चेकिंगSurprise Checkingबाइक चोरBike Thiefगणेश उत्सव सुरक्षाGanesh Festival Securityनशे में हुड़दंगDrunk Misbehaviorचाकूबाज गिरफ्तारKnife Crime Arrestजीरो टॉलरेंस नीतिZero Tolerance Policyरायपुर अपराध समाचारRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story