छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे केरल के सांसद, ननों की गिरफ्तारी का विरोध

Nil dhankar
1 Aug 2025 12:14 PM IST
रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे केरल के सांसद, ननों की गिरफ्तारी का विरोध
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा गरमाया हुआ है. प्रदेश में लगातार दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है. इस बीच शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे.

केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों के साथ कांग्रेस सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

रायपुर पहुंचने के बाद केरल के संसद हिबी ईडन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोपो के आधार पर दो ननो की गिरफ्तारी हुई है. दुर्ग जाकर उनसे मुलाकात करेंगे. इस मामले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं. अल्पसंख्यकों पर हमले से पूरे देश में संगठन का स्टैंड सामने आया है. तीन हफ़्ते पहले उड़ीसा में प्रीस्ट से मारपीट किया गया था. उत्तरीय भारत में जहां-जहां मिशनरी एजुकेशन और हेल्थ का काम कर रहे हैं. वहां रिलीजियस प्रीचिंग नहीं दी जाती है.

Next Story
null