छत्तीसगढ़

JCB दिलाने पैसे लेता रहा, 20 लाख की ठगी कर फरार

Nil dhankar
20 Jan 2026 10:50 AM IST
JCB दिलाने पैसे लेता रहा, 20 लाख की ठगी कर फरार
x
छग

बिलासपुर। जेसीबी बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस मामले में अपराध कायम का जांच में जुट गई है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार शहडोल जैतपुर कलहथा निवासी मोहम्मद शाहनवाज खान ने रिपोर्ट लिखाई कि तालापारा निवासी बाबा खान ने उन्हें फोन कर फाइनेंस कंपनी द्वारा खींची गई जेसीबी बेचने की बात कही।

उनके बीच जेसीबी खरीदने का सौदा तय हो गया। उन्होंने बाबा खान व भरत गुप्ता को जेसीबी खरीदने के एवज में 16 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिया। उसके बाद बैंक के सभी दस्तावेज तैयार करने के लिए में आरटीजीएस के माध्यम से 4 लाख और दिए उसके बाद वे दोनों जेसीबी उनके नाम पर नहीं कर रहे थे।

उन्होंने जेसीबी संचालक राज देवांगन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया उन्होंने बैंक की राशि जमा नहीं होने पर जेसीबी दूसरे को बेच दिया है। उसके बाद श्री खान दोनों से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। उन्होंने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story
null