छत्तीसगढ़
केसीजी पुलिस का थाना दिवस, आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
Shantanu Roy
22 May 2026 8:19 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में केसीजी पुलिस टीम द्वारा मई माह के तृतीय गुरुवार को सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की शिकायतों और सुझावों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिला पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के तहत 21 मई 2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना दिवस आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों, पत्रकारों और आम नागरिकों को आमंत्रित कर खुली चर्चा के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी संभाली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम ने थाना छुईखदान और जालबांधा में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार ने थाना साल्हेवारा और बकरकट्टा में, उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा ने थाना गातापार में, उप पुलिस अधीक्षक ममता अली शर्मा ने थाना गंडई में, एसडीओपी गंडई ने थाना मोहगांव में तथा साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव ने थाना ठेलकाडीह में उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, नवीन ERV वाहनों और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी नागरिकों को जागरूक किया गया। पुलिस ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए “cybercrime.gov.in” और “चक्षु” पोर्टल की जानकारी भी साझा की।
इसके अलावा आवारा मवेशियों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही नशाखोरी, अवैध शराब बिक्री, गांजा सेवन, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था जैसी समस्याओं पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, ग्राम प्रमुख और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं जैसे अवैध गतिविधियां, यातायात नियमों का उल्लंघन और नशे से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान नहीं बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना भी है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला केसीजी पुलिस की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
Tagsखैरागढ़केसीजी पुलिसथाना दिवसआमजन समस्या समाधानसाइबर अपराध जागरूकताडायल 112महिला सुरक्षायातायात नियमपुलिस-जन संवादछुईखदानगंडईसाइबर हेल्पलाइन 1930नशाखोरी नियंत्रणजनसुनवाई अभियानKhairagarhKCG PolicePolice Station DayPublic Problem SolutionCyber Crime AwarenessDial 112Women SafetyTraffic RulesPolice-Public DialogueChhuikhadanGandaiCyber Helpline 1930Drug Abuse ControlPublic Hearing Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





