छत्तीसगढ़

करणी सेना के चीफ ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक, गिरफ्तारी जल्द

Nil dhankar
16 Nov 2025 1:54 PM IST
करणी सेना के चीफ ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक, गिरफ्तारी जल्द
x

रायपुर। करणी सेना के चीफ डॉ राज शेखावत ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। और x में वीडियो पोस्ट कर कहा, इस महाशय ने करणी सेना को “गिरोह” कहा है। यह महाशय जन नायक है, गृहमंत्री है छत्तीसगढ़ के और हमारी माँ करनी की इस न्याय संगत पवित्र करणी सेना को “गिरोह” बता रहे है, देश के सभी करणी सैनिकों को मेरा आदेश है, इन्हे 9xx5x64xxx, 9x0x1x6xxxकॉल करे और पूछा जाए हमारी माँ करणी की सेना को “गिरोह” शब्द से कैसे संबोधित किया।

महाशय जी के संबोधन से तो अब यही लग रहा है, श्री वीरेंद्र सिंह जी एवं उनके परिवार पर हुए अत्याचारों के मुख्य सूत्रधार यही है, बाक़ी समय आने पर हम माँ करणी के सच्चे सेवक आपको भी और जिस पार्टी के दम पर इतना कूद रहे हो उस पार्टी को भी लोकतांत्रिक वोट की चोट एवं अन्य प्रकार से भी करारा जवाब दिया जाएगा। एक तो चोरी फिर सीनाजोरी। वाह रे सत्ता वाह।जय माँ करणी।



Next Story
null