
x
छग
Raipur. रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। बधाई संदेश में कहा गया कि कर्मवीर सिंह के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और समर्पित कार्यशैली से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कहा गया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। संगठनात्मक कार्यों का उनका लंबा अनुभव प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक समन्वय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा गया कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनका अनुभव उपयोगी साबित होगा। बधाई संदेश में माँ महामाया से कर्मवीर सिंह के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना भी की गई।
Next Story





