छत्तीसगढ़
मेडिकल वेस्ट फेंकने पर कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार जुर्माना
Shantanu Roy
22 May 2026 9:14 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम ने शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाते हुए कान्हा हॉस्पिटल सहित कई संस्थानों पर कार्रवाई की है। मेडिकल वेस्ट को नियमों के विपरीत खुले में फेंकने के मामले में निगम ने कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने वाले कारोबारियों पर भी कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए निकली थी। जांच के दौरान पता चला कि कान्हा हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि अस्पताल का जैविक कचरा और मेडिकल वेस्ट शहर के अलग-अलग स्थानों पर फेंका जा रहा था। खुले में मेडिकल वेस्ट मिलने से संक्रमण फैलने और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई।
सूचना मिलने पर निगम की टीम तत्काल संबंधित स्थानों पर पहुंची और जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी है। इसी अभियान के दौरान नगर निगम ने सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की। सावित्री नगर रोड पर स्थित शंकर टिंबर द्वारा सड़क पर लकड़ियां रखे जाने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इस पर निगम ने संचालक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिलबहार होटल के बाहर सड़क पर गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री फैलाई गई थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। नगर निगम ने इस मामले में होटल संचालक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहरवासियों, व्यवसायियों और अस्पताल संचालकों से स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट, निर्माण मलबा या अन्य कचरा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकना गंभीर लापरवाही है और इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
Tagsरायगढ़कान्हा हॉस्पिटलमेडिकल वेस्टनगर निगम कार्रवाई25 हजार जुर्मानासड़क अवरोधशंकर टिंबरदिलबहार होटलस्वच्छता अभियानरायगढ़ नगर निगममेडिकल कचरानियम उल्लंघननिगम जांचसार्वजनिक स्वास्थ्यRaigarhKanha Hospitalmedical wasteMunicipal Corporation action25 thousand fineroad blockageShankar TimberDilbahar Hotelcleanliness campaignRaigarh Municipal Corporationrule violationcorporation investigationpublic health
Next Story





