छत्तीसगढ़
कमल विहार डकैतीकांड: कुख्यात महिला गैंग सरगना पूजा सचदेव सहित 5 गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Nov 2025 7:12 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी की पुलिस ने मुजगहन थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 02 महिला आरोपियों, 02 युवकों और एक अपचारी बालक सहित कुल 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 14 नवंबर की रात कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स अपार्टमेंट में हुई थी, जहां प्रार्थिया और उसके भाई–बहनों को बंधक बनाकर आरोपियों ने नकदी, लैपटॉप, गैस सिलेंडर और दोपहिया वाहन लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों से कुल लगभग ₹2.20 लाख का लूटेर माल बरामद किया है। वहीं, वारदात में शामिल कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पर पहले से हत्या, मारपीट, आबकारी और नारकोटिक एक्ट सहित 12 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुकी है। वही इस पूरी वारदात की मुख्य सरगना मानी जा रही है।
कैसे दिया गया घटना को अंजाम
प्रार्थिया रोशिता तिर्की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के कमल विहार स्थित फ्लैट में कपड़े और खाना देने पहुंची थी। वापस लौटते समय उसने देखा कि पूजा सचदेव तीन पुरुषों और एक महिला के साथ खड़ी थी, जो नशे में धुत प्रतीत हो रहे थे। जैसे ही प्रार्थिया और उसके भाई–बहनों को उन्होंने देखा, वे खुद को पुलिस बताकर धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने तीनों को पकड़कर फ्लैट में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी। जब प्रार्थिया के भाई ने रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने चाकू उसके गले पर टिकाकर सभी को रस्सी से बांध दिया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने ATM कार्ड छीनकर धमकाते हुए उससे पैसे निकलवाए। उन्होंने कमरे में रखे लैपटॉप, गैस सिलेंडर, बर्तन और दोपहिया वाहन भी लूट लिया और फरार हो गए।
CCTV फुटेज से खुला राज, पुलिस टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
लूट की इस गंभीर घटना पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देश दिए। जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
पीड़ितों से पूछताछ की
आसपास के CCTV फुटेज खंगाले
फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी के रूप में पूजा सचदेव, असीमा राव, निखिल सचदेव, अंकित सोनी और एक अपचारी बालक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने संभावित छिपने स्थानों पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।
जप्त सामान
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया—
1 दोपहिया वाहन (लूटी हुई)
1 दोपहिया वाहन (घटना में प्रयुक्त)
गैस सिलेंडर
लैपटॉप
बर्तन
₹15,000 नकद
6 मोबाइल फोन
ATM कार्ड
जप्त माल की कुल कीमत लगभग ₹2,20,000 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पूजा सचदेव, 30 वर्ष, कृष्णा हाइट्स, कमल विहार
असीमा राव, 26 वर्ष, राजा तालाब, नूरानी चौक
निखिल सचदेव, 18 वर्ष, रावतपुरा कॉलोनी फेस-2
अंकित सोनी, 18 वर्ष, रावतपुरा कॉलोनी फेस-2
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इन धाराओं में अपराध दर्ज
थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 251/25
धारा 310(2), 74 बीएनएस
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आरक्षक महिपाल सिंह ठाकुर, विकास शर्मा, किसलय मिश्रा, उनि वरुण देवता, आरक्षक अनिल मधुकर और म.आर. गायत्री खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsरायपुर पुलिसमुजगहन थानाकमल विहार डकैतीपूजा सचदेव गिरफ़्तारमहिला आरोपीअपचारी बालकएंटी क्राइम यूनिटरायपुर क्राइम न्यूज़दोपहिया वाहन जब्तनकदी लूटगैस सिलेंडर लूटCCTV फुटेजडकैती का खुलासाRaipur PoliceMuzgahan Police StationKamal Vihar robberyPooja Sachdev arrestedfemale accusedjuvenile boyAnti Crime UnitRaipur Crime Newstwo-wheeler seizedcash lootgas cylinder lootCCTV footagerobbery revealedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





