छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से कैलाश विजयवर्गीय ने की मुलाकात

Nilmani Pal
22 April 2025 12:00 PM IST
राज्यपाल रमेन डेका से कैलाश विजयवर्गीय ने की मुलाकात
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बंगाल हिंसा को लेकर कहा, "उनका (ममता बनर्जी) प्रयास है कि वहां पर जितने जिले हैं उसे वह हिंदू विहीन करने का प्रयास कर रही हैं।

उनको देश की चिंता नहीं है उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है और इसलिए जहां-जहां से भी हिंदू कम हो सके उसका प्रयास ममता जी कर रही हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में जगह दे रही हैं...एक तरीके से ममता जी को अपने देश के प्रति कोई स्नेह नहीं है बल्कि अपने कुर्सी के प्रति है इसलिए वहां पर विद्रोह हो रहा है और केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।' पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर उन्होंने आगे कहा, " राज्यपाल जो रिपोर्ट देंगे उसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी।"

Next Story
null