छत्तीसगढ़

कचना ओवरब्रिज आज से होगा शुरू

Nilmani Pal
22 May 2026 8:49 AM IST
कचना ओवरब्रिज आज से होगा शुरू
x

रायपुर. राजधानी रायपुर में आम जनता को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है. कचना ओवरब्रिज पर शुक्रवार से लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को इस ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से कचना ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है. इस ओवरब्रिज के शुरू हो जाने से इस रूट का यातायात व्यवस्थित और तेज होगा.

शासन द्वारा मार्च 2022 को 48.78 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी. वहीं, कार्यादेश सितंबर 2023 को दिया गया. अनुबंध के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 18 महीने की समयावधि में पूरा किया जाना था. रेलवे पटरी के ऊपर स्लैब, गर्डर लगाने और इसकी ड्राइंग-डिजाइन को रेलवे से समय पर मंजूरी नहीं मिली, जिसके कारण निर्माण कार्य में विलंब हो गया. विभाग द्वारा लंबे इंतजार के बाद अब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हुआ है.

दिनभर शंकरनगर-खम्हारडीह मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है. वहीं रायपुर-वाल्टेयर रेललाइन पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का आना-जाना लगा रहता है. कई बार कचना रेलवे फाटक को बंद करना पड़ जाता है. ओवरब्रिज पर आवाजाही शुरू होने से आम राहगीरों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

Next Story