छत्तीसगढ़
गांधीनगर में मारपीट करने वाले चार युवकों और दो किशोरों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 July 2025 9:09 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में हुई सामूहिक मारपीट की घटना में पुलिस ने चार बालिग आरोपियों और दो विधि के साथ संघर्षरत किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने टीम सहित त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
शादी में आया युवक बना निशाना
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रिंस भारद्वाज (20 वर्ष), ग्राम चुरेला, थाना सारंगढ़ का निवासी है और वह रायगढ़ के सराईभदर में अपनी मौसी के घर शादी समारोह में आया हुआ था। 10 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह मिट्ठूमुड़ा से अपनी दीदी और जीजा को छोड़कर लौट रहा था, तभी गांधीनगर में बादल यादव, वंश रात्रे और उनके साथियों ने रास्ता रोककर पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसे व डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
पूरे परिवार को बनाया निशाना
पीड़ित युवक किसी तरह वहां से भागकर अपनी मौसी के पास पहुंचा और फिर परिजनों के साथ थाने जाने के लिए निकला, लेकिन रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने दोबारा रास्ता रोक लिया और फिर से मारपीट की। इस बार बीच-बचाव के लिए पहुंचे प्रार्थी के माता-पिता और भाई पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।
बलवा और सामूहिक मारपीट का केस दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर वंश रात्रे, करन भारद्वाज, बादल यादव, युवराज उर्फ गोपी टंडन और दो किशोरों को हिरासत में लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोप गंभीर होने के कारण आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 119(1), 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3) के तहत अपराध क्रमांक 241/2026 में केस दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
वंश रात्रे, पिता संतोष रात्रे, उम्र 22 वर्ष
करन भारद्वाज, पिता दुखुराम भारद्वाज, उम्र 23 वर्ष
बादल यादव, पिता सुनील कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष 6 माह
मनीष खटर्जी, पिता सहसराम खटर्जी, उम्र 22 वर्ष
दो विधि संघर्षरत किशोर (नाम उजागर नहीं किए गए)
— सभी आरोपी गांधीनगर, जूटमिल के निवासी हैं।
Tagsरायगढ़ मारपीटजूटमिल पुलिस कार्रवाईगांधीनगर बलवारायगढ़ क्राइम न्यूजरायगढ़ सामूहिक हमलाBalwa in RaigarhYouth Assault RaigarhRaigarh Police ArrestsChhattisgarh Crime NewsIPC BNS Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





