छत्तीसगढ़

जूनियर डॉक्टर को मारा तमाचा, लैब टेक्नीशियन पर आरोप

Nilmani Pal
20 Dec 2025 3:15 PM IST
जूनियर डॉक्टर को मारा तमाचा, लैब टेक्नीशियन पर आरोप
x
छग

बिलासपुर। लैब टेक्नीशियन की बदसलूकी से नाराज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS) में कार्यरत जूनियर डॉक्टर्स शनिवार सुबह से काम बंद हड़ताल पर चले गए.

जानकारी के अनुसार, रेडियो विभाग में पदस्थ जूनियर डॉक्टर को लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना की शिकायत करने पर सिम्स प्रबंधन लैब टेक्नीशियन को मानसिक तौर पर बीमार करार दे दिया. जूनियर डॉक्टर लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए सिम्स प्रबंधन पर काम पर वापस लौटने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null