छत्तीसगढ़

CG BREAKING: जैतखाम तोड़फोड़ की न्यायिक जांच शुरू

Nilmani Pal
18 July 2024 12:01 PM IST
CG BREAKING: जैतखाम तोड़फोड़ की न्यायिक जांच शुरू
x

बलौदाबाजार balodabazar news। जिले के ग्राम महकोनी Village Mahkoni स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने व बलौदाबाजार हिंसा व आगजनी की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई. घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे.

chhattisgarh news सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी ने बलौदाबाजार सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अभी तो हम यहां व्यवस्था देखने आए हैं. बलौदा बाजार में ही जांच आयोग बैठेगी. इसके लिए न्यायालय परिसर की व्यवस्था देखेंगे. chhattisgarh

सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचने के बाद अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखकर अपर कलेक्टर को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके बाद ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा व गिरौदपुरी जाएंगे. सभी पक्षों से शपथ पत्र में जानकारी लेंगे. इसके बाद प्रति परीक्षण और बयान की कार्रवाई होगी.

Next Story