छत्तीसगढ़

जेपी नड्डा ने संगठन की अहम बैठक ली, MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल

Nil dhankar
25 Oct 2025 10:52 AM IST
जेपी नड्डा ने संगठन की अहम बैठक ली, MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल
x

रायपुर/पटना। बिहार चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने संगठन की अहम बैठक ली, जिसमें MP बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए, सांसद अग्रवाल ने बताया, बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर चुनाव की तैयारियों, जनसमस्या समाधान और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पूर्ण विश्वास है कि, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे और बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाएंगे।

यह भी पढ़े

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। महागठबंधन और एनडीए के के नेता राज्य में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए ज़ोरदार प्रचार अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

Next Story
null