
रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्रकार मोहसिन को कार चालक ने रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। वही दुर्घटना के शिकार हुए वही मोहसिन गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पूरा मामला थाना टिकरापारा क्षेत्र के संतोषी नगर चौक में हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों 25/05/2025 की रात 1 से 1:30 बजे के बीच यह हादसा हुआ। मोहसिन अपने मोटर साइकिल CG 04 CM 6475 में बैजनाथपारा से अपने घर संजय नगर जा रहे थे। उसी दौरान भाटागांव कि ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक CG 08 AW 8126 ने जबरदस्त ठोकर मारी। हादसे में मोहसिन कई फिट उछल कर जमीन पर जा गिरे वही आगे आगे चल रहे मोहसिन के गुलरेज ने उनकी चिल्लाने कि आवाज सुनकर वापस आकर देखा तो मोहसिन गंभीर रूप से घायल रूप से जमीन पर मिला।
मौके से कार चालक बिना रुके तेज गति से कार को लेकर भाग निकला लेकिन मौके पर कार का नम्बर प्लेट मोहसिन के दोस्त को मिला। मोहसिन ने बताया सिर कमर, हाथ पैर में चोट ज्यादा लगी हैं। चलने बैठने में दिक्कत हो रही हैं। हादसे की जानकारी थाना टिकरापारा और रायपुर पश्चिम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. डी.आर.पोर्ते को दे दिया गया हैं। जल्द ही थाना टिकरापारा में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।





